अजय देवगन की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha का ट्रेलर लोगों को आ रहा बहुत पसंद।

Ajay Devgn और Tabu की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha का ट्रेलर जब से रिलीज़ हुआ है तब से ही ये फिल्म काफी चर्चा में आ गयी है। बॉलीवुड की ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी नीरज पांडेय ने लिखी है। इस फिल्म में मुख्य किरदार Ajay Devgn , Tabu , Jimmy Shergill , Shantanu Maheshwari और Saiee Manjrekar निभा रहे है। इस फिल्म का निर्देशक Neeraj Pandey और निर्माता Shital Bhatia , Narendra Hirawat , Kumar Mangat Pathak और Sangeeta Ahir है। इस लेख में इस फिल्म के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

Auron Mein Kahan Dum Tha Movie

अजय देवगन और तब्बू पहले भी बहुत सी रोमांटिक फिल्म में साथ काम कर चुके है। ये इन दोनों की एक साथ 10वी फिल्म है। दोनों की On Screen केमिस्ट्री  दर्शको को काफी पसंद है। दर्शको का ये भी कहना है की क्या फिर से जिम्मी शेरगिल को लड़की नहीं मिलेगी। 

Auron Mein Kahan Dum Tha Cast

Actor Character
Ajay Devgn
Krishna
Tabu
Pammi
Jimmy Shergill
Abhijeet
Shantanu Maheshwari
Young Krishna
Saiee Manjrekar
Young Pammi
Sayjee Shinde
—-
Amrita Puri
—-

Auron Mein Kahan Dum Tha Budget

Auron Mein Kahan Dum Tha एक मल्टीस्टार फिल्म है इसलिए इस फिल्म को लगभग 30-40 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म का निर्माण Friday Filmworks , NH Studioz और  Panorama Studios प्रोडक्शंस के तले किया है और इसके निर्माता Shital Bhatia , Narendra Hirawat , Kumar Mangat Pathak और Sangeeta Ahir है। इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य Zee Studios ने किया है।

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection

अजय देवगन ने पिछले 2 सालों में जितनी भी फिल्में की सबने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। निर्माताओं को इस फिल्म से भी बहुत उम्मीद है की ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी ये हम फिल्म रिलीज़ होने के बाद आपको जरूर अपडेट करेंगे। 

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer

13 June , 2024 को Auron  Mein Kahan Dum Tha फिल्म का बहुत ही रोमांटिक ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। 3 मिनट 04 सेकंड के रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शको को काफी ज्यादा प्रभावित किया। ये फिल्म 90’s की लव स्टोरी जैसी है और इस फिल्म में Ajay Devgn , Tabu , Jimmy Shergill , Shantanu Maheshwari और Saiee Manjrekar मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आये है। इस मूवी को सिनेमाघरों में 5 July, 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर इंडिया में ट्रेंड कर रहा है। 

Auron Mein Kahan Dum Tha Story

अगर Auron  Mein Kahan Dum Tha फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये कहानी है कृष्णा की जो अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता है लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है , तो उसके हाथों से 2 लोगों का क़त्ल हो जाता है। इस कारण से उसे जेल हो जाती है और 23 साल तक हर दिन वो अपनी प्रेमिका के बारे में सोचता है। जब उसको जेल से रिहा किया जाता है तो उसकी प्रेमिका (tabu) उस से मिलने आती है।

क्या आज भी पम्मी कृष्णा से प्यार करती है ? क्योंकि पम्मी की शादी अभिजीत से हो चुकी है। क्या कृष्णा पम्मी को दोबारा पा सकेगा? ये सब जानने के लिए हमें इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना पड़ेगा। ये फिल्म 5th जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 


हम आशा करते है की आपको इस पोस्ट के माध्यम से Auron  Mein Kahan Dum Tha फिल्म के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आप को रोमांटिक और लव स्टोरी जैसी फिल्में पसंद है तो आपको यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। अगर आपको हमारे ब्लोग्स पढ़ना पसंद है तो आप हमसे टेलीग्राम पर जुड़ सकते है। आपको ये ब्लॉग जैसा भी लगा हो, आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताये क्योंकि आप हमारे प्रिये रीडर है और इस बात की हमें बहुत ख़ुशी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Pigeon News