Do Aur Do Pyaar Movie : प्रतीक-विद्या की जोड़ी दर्शको को आयी पसंद।

Do Aur Do Pyaar Movie सिनेमाघरों में 19th अप्रैल, 2024 को रिलीज़ हो चुकी है। यह बॉलीवुड की एक हिंदी रोमैंटिक-कॉमेडी ड्रामा मूवी है जिसका निर्देशन Shirsha Guha Thakurta ने किया है। Shirsha ने इसी फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुवात की है। पहली बार इस फिल्म में प्रतीक गाँधी और विद्या बालन साथ काम कर रहे है। Do Aur Do Pyaar Movie की कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म के मुख्य किरदार में Vidya Balan , Pratik Gandhi, Ileana D’Cruz और Sendhil Ramamurthy है। मूवी का ट्रेलर काफी ज्यादा हाउस ड्रामा और रोमांस से भरा है इसलिए दर्शको को इस मूवी का इंतज़ार था। इस फिल्म के लेखक Amrita Bagchi, Eisha Chopra और Suprotim Sen Gupta है।

Do Aur Do Pyaar Movie

Do Aur Do Pyaar Movie Cast

Actor Character
Vidya Balan
Kavya
Pratik Gandhi
Anee
Ileana D’Cruz
Nora
Senthil Ramamurthy
Vikram
Thalaivasal Vijay
Venkat
Rekha kundaliki
Savitri

Do Aur Do Pyaar Movie Budget

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Do Aur Do Pyaar Movie का बजट, प्रिंट और एडवरटाइजिंग के खर्चे को मिलाकर लगभग 40 करोड़ है। इस मूवी का प्रोडक्शन एलिप्सिस एंटरटेनमेंट ने किया है और इस फिल्म के निर्माता समीर नायर, दीपक सहगल , तनुज गर्ग , अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला है।

Do Aur Do Pyaar Movie Box Office Collection

अगर Do Aur Do Pyaar Movie के Box Office Collection की बात की जाए तो निर्माताओं को जितनी उम्मीद थी फिल्म ने पहले दो दिनों में उतना अच्छा कलेक्शन नहीं किया। इस मूवी ने शुक्रवार और शनिवार का मिलाके 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म का कलेक्शन पिछले दो दिन के मुताबिक काफी ठीक रहा और रविवार को फिल्म ने 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की हिट फिल्म में शामिल होना है तो Do Aur Do Pyaar Movie को लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। 

Do Aur Do Pyaar Movie Trailer

6 अप्रैल, 2024 को Do Aur Do Pyaar Movie का रोमैंटिक और ड्रामा से भरा ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। 2 मिनट 19 सेकंड का ये ट्रेलर रोमैंटिक ड्रामा और थोड़ी से कॉमेडी से भरा हुआ है। Vidya Balan और Pratik Gandhi इसमें पहली बार साथ दिख रहे है इसके अलावा Ileana D’Cruz और Sendhil Ramamurthy भी इस फिल्म का एहम हिस्सा है। प्रतिक गाँधी को इतने अलग अलग किरदारों में हर कोई देखना चाहता है। 

About Do Aur Do Pyaar Movie

इस फिल्म की कहानी है काव्या औरअनी की जो एक 30-35 की उम्र का जोड़ा है लव मैरिज करने के कुछ साल बाद भी ये दोनों को अपने रिश्ते में काफी बोरियत महसूस होती है। उस बोरियत को दूर करने के लिए दोनों बाहरी लोगों के साथ अफेयर चलाते है और दोनों ही एक दूसरे से डाइवोर्स की बात करना चाहते है लेकिन जब वो इस चीज पर एक दूसरे से बात करने वाले होते है। तब ही उनके परिवार के एक अंतिम संस्कार में उनको अपने घर जाना पड़ता है और वहां उनकी केमिस्ट्री अच्छी होने लगती है और प्यार बढ़ने लगता है।आगे क्या होता है क्या वे अपने रिश्ते पे काम करते है या अलग हो जाते है ? ये सब जानने के लिए आप मूवी देखिये। 


हम आशा करते है की इस पोस्ट के माध्यम से आप को Do Aur Do Pyaar Movie के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी और इतना समझ आ गया होगा की आप को यह मूवी देखना चाहिए या नहीं। अगर आप को हमारा ब्लॉग पढ़ना पसंद है तो आप हमसे टेलीग्राम पर जुड़ सकते है। आप को ये ब्लॉग जैसा भी लगा हो, आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताये। आप हमारे प्रिये रीडर है और इस बात की हमें बहुत ख़ुशी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Pigeon News