Laapataa Ladies Movie : जितनी प्यारी मूवी, उतना ही अच्छा मैसेज दिया।

Aamir Khan Productions और Jio Studios Presents के प्रोडक्शन में बनी Laapataa Ladies Movie आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस मूवी को डायरेक्शन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है इस मूवी में स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, प्रतिभा रणता और नीतांशी गोयल मुख्य किरदार में है। स्पर्श श्रीवास्तव ने Jamtara वेब सीरीज में बहुत अच्छा काम किया है और रवि किशन एक ऐसे कलाकार है जिन्होंने दुनिया में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुके है। उन्होंने भारत की हर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। चाहे वो बॉलीवुड हो या भोजपुरी , तमिल इंडस्ट्री हो या तेलुगु। उन्होंने हर फिल्म इंडस्ट्री में बहुत शानदार काम किया है। इस मूवी में उन्होंने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया है। 

laapataa ladies movie

इस मूवी में पंचायत फेम दुर्गेश कुमार ने दुबे जी किरदार को बहुत मस्त तरीके से निभाया है। मूवी का रिव्यु बहुत पॉजिटिव है। यह एक बहुत अच्छी मूवी और पैसा वसूल मूवी है। बहुत समय बाद बॉलीवुड कॉमेडी मूवी में कुछ अच्छा लेकर आया है। माना एक्टर बहुत नामी नहीं है इस फिल्म में लेकिन सबने अपना काम बहुत शानदार किया है। 

Laapataa Ladies Movie Cast

Actor Character
Pratibha Ranta
Jaya
Sparsh Shrivastava
Deepak Kumar
Nitanshi Goel
Phool Kumari
Chhaya Kadam
Manju Maai
Ravi Kishan
Police Inspector
Durgesh Kumar
Dubey Ji
Satendra Soni
Chotu

Laapataa Ladies Movie Box Office Collection

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लापता लेडीज मूवी का Budget सिर्फ 5 करोड़ है। जिस हिसाब से मूवी का concept है और ट्रेलर देख के लगता है मूवी लोगो को काफी पसंद आएगी। क्योंकि जितने भी लोगो ने मूवी देखी है उनको बहुत पसंद आयी। बाकी मूवी कितने बिज़नेस करेगी ये कहना अभी मुश्किल है। उसके लिए आप को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। 

Laapataa Ladies Movie Trailer

लापता लेडीज मूवी का ट्रेलर 24 january , 2024 को रिलीज़ हुआ था। यह 2 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर बहुत ही मजेदार है। इसमें रवि किशन एक बहुत ही अलग अंदाज़ में दिख रहे है। इस मूवी की कहानी का क्रेडिट बिपलब गोस्वामी को जाता है। इस मूवी के म्यूजिक डायरेक्टर Ram Sampath है और इसके सिनेमेटोग्राफर Vikash Nowlakha है। यह एक कॉमेडी मूवी है थोड़े देहाती फ्लेवर के साथ। आप ट्रेलर देखेंगे तो आप समझ जाएंगे की हम क्या बताने चाहा रहे।

About Laapataa Ladies Movie

इस मूवी की कहानी बिलकुल इसके नाम जैसी है। इसमें दीपक कुमार नाम के लड़के जो अपनी शादी से अपनी बीवी की विदा करा के ला रहा था। तो घर आते आते रास्ते में उसकी बीवी बदल जाती है। तो इस बात से परेशां होकर वो ठाणे में शिकायत दर्ज करने अपने दोस्त के साथ जाता है। वह उसकी बीवी को कैसे ढूंढेंगे ? कहाँ है उसकी बीवी ? और जो उसकी बीवी की जगह है वो कहाँ से और कैसे आयी ? 
यही सब पर यह मूवी की कहानी घूमती रहती है और इसी कहानी को कॉमेडी के तड़के से सजा कर दिखाया गया है। हम दावे से कह सकते है आपको यह फिल्म बहुत पसंद आएगी क्योंकि मुझे तो पर्सनली बहुत पसंद आयी ये फिल्म।  


हम आशा करते है की इस पोस्ट के माध्यम से आप को Laapataa Ladies Movie के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी और इतना समझ आ गया होगा की आप को यह मूवी क्यों देखने जाना चाहिए। अगर आप को हमारा ब्लॉग पढ़ना पसंद है तो आप हमसे टेलीग्राम पर जुड़ सकते है। आप को ये ब्लॉग जैसा भी लगा हो, आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताये। आप हमारे प्रिये रीडर है और इस बात की हमें बहुत ख़ुशी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Pigeon News