Mr. & Mrs. Mahi Movie : बॉलीवुड एक्टर्स को आयी काफी पसंद।

Rajkummar Rao और Janhvi Kapoor अपनी Mr. & Mrs. Mahi Movie के लिए काफी चर्चा में है। यह एक हिंदी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है जो 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार Rajkummar Rao, Janhvi Kapoor और Kumud Mishra निभा रहे है और इस फिल्म का निर्देशन Sharan Sharma ने किया है। इस फिल्म के प्रीमियर पर फिल्म का रिस्पांस काफी अच्छा रहा और उम्मीद है की दर्शको को फिल्म पसंद आएगी। इस फिल्म की कहानी Nikhil Mehrotra और Sharan Sharma ने लिखी है और इस फिल्म के निर्माता Karan Johar, Hiroo Yash Johar, Apoorv Mehta और Zee Studios है।

Mr. & Mrs. Mahi Movie

Rajkummar Rao और Janhvi Kapoor की ये दूसरी दिलम है इस से पहली ये दोनों एक साथ Roohi Movie में भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म के गाने भी बहुत ही ज्यादा प्यारे है और हर किसी को पसंद आ रहे है। Rajkummar Rao और Janhvi Kapoor की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी शानदार लग रही है। 

Mr. & Mrs. Mahi Movie Cast

Actor Character
Rajkummar Rao
Mahendra
Janhvi Kapoor
Mahima
Kumud Mishra
Mahendra’s Father
Abhishek Banerjee
—–
Rajesh Sharma
Mahima’s Father
Zarina Wahab
Mahendra’s Mother
Arjit Taneja
Mahendra’s friend

Mr. & Mrs. Mahi Movie Budget

अगर Mr. & Mrs. Mahi  फिल्म के बजट की बात की जाए तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर है की Mr. & Mrs. Mahi  Movie को लगभग 15 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म का निर्माण Dharma Production और Zee Studios प्रोडक्शन कंपनी के तले किया गया है और Zee Studios द्वारा इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा । इस फिल्म को पूरे भारत में 31st मई, 2024 को रिलीज़ किया जाएगा।

Mr. & Mrs. Mahi Movie Box Office Collection

Mr. & Mrs. Mahi फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो उम्मीद है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी क्योंकि इस फिल्म के प्रीमियर पर यह फिल्म सबको काफी पसंद आएगी। इस फिल्म के 10,000 से ज्यादा टिकट पहले से ही बिक चुके है और उम्मीद है की पहले दिन ये फिल्म 3.5-5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी।  

Mr. & Mrs. Mahi Movie Trailer

12 मई , 2024 को Mr. & Mrs. Mahi फिल्म का बहुत ही प्यारा सा ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। 2 मिनट 55 सेकंड के इस रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस ट्रेलर ने दर्शको को काफी इम्प्रेस किया। इस फिल्म में Rajkummar Rao, Janhvi Kapoor, Kumud Mishra और Zarina Wahab मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस मूवी को सिनेमाघरों में 31 मई, 2024 को रिलीज़ किया जाएगा और इस फिल्म के प्रीमियर पर स्टार्स को ये फिल्म काफी पसंद आयी। आप भी Mr. & Mrs. Mahi Movie का ट्रेलर देखकर अंदाज़ा लगा सकते है की फिल्म का ट्रेलर दर्शको को क्यों पसंद आ रहा है।

Mr. & Mrs. Mahi Movie Story

Mr. & Mrs. Mahi फिल्म की कहानी की बात की जाए तो कहानी है महेंद्र और महिमा की महिंद्रा जो एक असफल क्रिकेटर है और महिमा एक डॉक्टर है। इन दोनों का उपनाम माही है और दोनों का क्रिकेट के लिए प्रेम एक सा है। महेंद्र को अपनी पत्नी में प्रतिभा दिखती है और उसे लगता है की महिमा एक शानदार क्रिकेटर बन सकती है। तो फिर महेंद्र उसे क्रिकेटर बनाने के लिए पूरा प्रयास करता है और वो चाहता है उसका क्रिकटर का सपना उसकी पत्नी महिमा के जरिये पूरा हो। 


हम आशा करते है की इस पोस्ट के माध्यम से आप को Mr. & Mrs. Mahi Movie के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी और इतना समझ आ गया होगा की आप को यह फिल्म देखना चाहिए या नहीं। अगर आप क्रिकेट प्रेमी है और रोमांटिक फिल्में देखना आप को पसंद है तो ये फिल्म आप को जरूर देखना चाहिए। अगर आप को हमारे ब्लॉग पढ़ना पसंद है तो आप हमसे Telegram और Whatsapp पर जुड़ सकते है। आप को ये ब्लॉग जैसा भी लगा हो, आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताये।आप हमारे प्रिये रीडर है और इस बात की हमें बहुत ख़ुशी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Pigeon News