Oppo F25 Pro 5G स्मार्टफोन अपने Powerful features के साथ आज होगा Launch।

Oppo F25 Pro 5G  : Oppo जो एक विश्व प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता है वो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए F-series में एक नया  5G स्मार्टफोन Oppo F25 Pro  को 29 फरबरी 2024 को लॉन्च करने की कर चुका है। घोषणा के बाद से ओप्पो फ़ोन प्रेमी बेहद उत्साहित है। इस नए स्मार्टफोन की बेहतरीन विशेषताओं और उन्नति के कारण, यह फोन भारतीय बाजार में एक मजबूत दावेदार हो सकता है। इसकी उच्च क्वालिटी की डिजाइन बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और शक्तिशाली प्रदर्शन इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

Oppo F25 Pro 5G  के साथ ही बाजार में और भी ब्रांड्स अपने नए फ़ोन launch करने के इंतज़ार में है। इन सब मोबाइल्स में एक अच्छा कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा  है। इसमें  Samsung F15 5G, Vivo V25 5G और Xiaomi Redmi Note 11 Pro Plus 5G शामिल हैं। ये सभी हाई लेवलऔर उन्नत विशेषताओं के साथ ओप्पो F25 pro 5G को चुनौती दे रहे हैं। Oppo F25 Pro 5G की आधिकारिक लॉन्च की तारीख का घोषणा जब से हुई है तब से लोगों को बेसब्री से इंतज़ार हैं। इस फ़ोन की टैग लाइन है #BORNTOFLAUNT

OPPO F25 PRO 5G

Oppo F25 Pro 5G launch Date

Oppo F25 Pro 5G फ़ोन 29 फरवरी 2024 को लॉन्च हो रहा है क्योंकि Oppo ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर यह घोषणा की है। यह फोन भारत में Amazon और Flipkart पर मिलेगा। इसकी डिजाइन और रंग के विकल्प आप ऑफिसियल साइट पर जा कर  देख सकते हैं। इस फ़ोन को दो कलर और दो वैरिएंट में लॉन्च किया जा रहा है। 

Oppo F25 Pro 5G price

Oppo F25 Pro 5G की कीमत भारत में 23000 से 25000  होने की संभावना है। इसका डिजाइन और रंग आप Amazon , Flipkart या ओप्पो की ऑफिसियल साइट पर जा कर देख सकते हैं। इसकी डिजाइन में एक बॉक्सी चेसिस, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन शामिल हैं. पिछले हिस्से पर दो गोल रिंग हैं, जिनमें से ऊपरी रिंग में प्राथमिक कैमरा और निचले मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर है। इसके 67W Supervooc फ़्लैश चार्जर से आप पूरा फ़ोन सिर्फ 40 मिनट में चार्ज कर पाएंगे। 

Oppo F25 Pro 5G Camera

Oppo F25 Pro 5G का कैमरा बहुत ही शानदार है। इसमें तीन पिछले कैमरे हैं – 64MP OmniVision OV64B प्राथमिक कैमरा, 8MP अत्यधिक वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसरसाथ ही इसमें 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा भी है जो सेल्फी और वीडियो चैट के लिए उपयोगी है. यह हाई लेवल वाली तस्वीरें और वीडियो बनाने में सक्षम है। इसके अंदर एक स्मार्ट इमेज मैटिंग है जिस से आप लॉन्ग प्रेस करके बैकग्राउंड हटा सकते है।

Oppo F25 Pro 5G Display

Oppo F25 5G में एक 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz की रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इसकी डिस्प्ले हाई लेवल वाली स्क्रीन और वीडियो को देखने के लिए बेहतरीन है। अमोलेड डिस्प्ले काम पावर का उपयोग कर आपको अच्छी क्वालिटी देती है। इसकी अमोलेड स्क्रीन में 1.07 बिलियन कलर्स है और ये HDR10+ सर्टिफाइड है। 

Oppo F25 Pro 5G specifications

Oppo का नया फोन Oppo F25 5G बाजार में उत्कृष्ट विशेषताओं के साथ आने वाला है। इसमें 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रेजोल्यूशन FHD+ होगा और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अंदर Dimensity 7050 चिपसेट होगा और यह फोन ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 256 GB UFS 3.1 storage होगी। इसकी बैटरी क्षमता 5000mAh होगी और इसमें 67W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी होगी। इसके कैमरा की विशेषताएं भी बेहतर होंगी| जिसमें 32MP का फ्रंट कैमरा और 64MP+8MP+2MP का बैक कैमरा होगा।

Display

6.7-inch FHD+ AMOLED display

Refresh Rate

120Hz

Processor

MediaTek Dimensity 7050

Resolution

FHD+

RAM and Storage

256GB UFS & 512GB UFS 3.1 storage

Camera

Primary Camera: 64MP OmniVision OV64B, 8MP ultra-wide lens, 2MP macro sensor, Front Camera: 32MP Sony IMX615

Battery

5000mAh battery

Estimated Price

₹22,999-₹24,999

Operating System

Android 14

 

हमें उम्मीद है कि आपको इस लेख के माध्यम से Oppo के F25 Pro 5G फोन के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और हमारे साथ जुड़े रहें। आप हमारे प्रिये रीडर है और इस बात की हमें बहुत ख़ुशी है।   

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Pigeon News