आयुष शर्मा की Ruslaan Movie 26 अप्रैल को Box Office पर मचाएगी धमाल।

आयुष शर्मा की Ruslaan Movie इस हफ्ते सिनेमाघरों में 26 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होने वाली है। यह बॉलीवुड की एक हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन Karan Lalit Butani ने किया है। इस मूवी की कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में Aayush Sharma, Jagapati Babu, Sushrii Shreya Mishra, Vidya Malvade और Suniel Shetty मुख्य किरदार में है। आयुष शर्मा अंतिम मूवी के बाद एक और बार धमाकेदार एक्शन करते हुए देखेंगे। Ruslaan movie के निर्माता K.K. Radhamohan है। 

Ruslaan Movie

आयुष शर्मा की Ruslaan Movie के ट्रेलर का रिस्पांस काफी पॉजिटिव आया है इसके अलावा इस मूवी के गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे है। इस फिल्म के मुख्य म्यूजिशियन विशाल मिश्रा और रजत नागपाल है। शुरुवात में इस फिल्म का टाइटल AS04 था लेकिन बाद में बदलकर इसका नाम Ruslaan कर दिया। 

Ruslaan Movie Cast

Actor Character
Aayush Sharma
Ruslaan
Jagapathi Babu
Raghavendra Sinha
Vidya Malvade
Ruslaan’s Handler
Sal Yusuf
Ozan
Sushrii Shreya Mishra
Ruslaan’s GF
Suniel Shetty
Special Apperance

Ruslaan Movie Budget

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर है की Ruslaan Movie को 15-20 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इस मूवी के निर्माता K.K. Radhamohan है उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी Sri Sathya Sai Arts के तले इस फिल्म का निर्माण किया है। K.K. Radhamohan तेलुगु सिनेमा के निर्माता है। पहले Ruslaan movie 12 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स के कारण स्थगित हो गयी। 

Ruslaan Movie Box Office Collection

आयुष शर्मा की लास्ट एक्शन फिल्म Antim ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया था इसलिए निर्माता को भी उम्मीद होगी की Ruslaan Movie भी वैसा ही दमदार कलेक्शन करेगी। इस फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा है और इस फिल्म के साथ एक और एक्शन फिल्म Main Ladega रिलीज़ होगी। अब देखना ये है की Ruslaan और Main Ladega इन दोनों फिल्मों में कौन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। 

Ruslaan Movie Trailer

5 अप्रैल, 2024 को आयुष शर्मा की Ruslaan Movie का एक्शन और थ्रिलर से भरपूर ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। लगभग 3 मिनट के Ruslaan फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शको को काफी मज़ा आया। इस फिल्म में आयुष शर्मा के अलावा जगपति बाबू , सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे और सुनील शेट्टी भी नजर आये। इस मूवी को सिनेमाघरों में 26th अप्रैल, 2024 को दुनियाभर में रिलीज़ किया जा रहा है। आप भी इस फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाज़ा लगा सकते है की फिल्म कितनी रोमांचक हो सकती है। 

About Ruslaan Movie

Ruslaan फिल्म की कहानी है रुस्लान की जो अपने पिताजी की तरह पुलिस सर्विसेज ज्वाइन करना चाहता है लेकिन उसकी फॅमिली नहीं चाहती की वो सर्विसेज ज्वाइन करे। उसके पिता चाहते ही की वो म्यूजिक का कोर्स करे लेकिन रुस्लान ख़ुफ़िया तरीके से देश के लिए काम करता है। वो चाहता है उसका नाम हो और वो भी अपने पिताजी की तरह देश की सेवा कर सके। ट्रेलर से सिर्फ इतनी ही कहानी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 


हम आशा करते है की इस पोस्ट के माध्यम से आप को Ruslaan Movie के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी और इतना समझ आ गया होगा की आप को यह मूवी देखना चाहिए या नहीं। अगर आप को एक्शन फिल्म पसंद है तो ये फिल्म शायद आप के लिए मनोरंजक फिल्म हो सकती है। अगर आप को हमारे ब्लॉग पढ़ना पसंद है तो आप हमसे टेलीग्राम पर जुड़ सकते है। आप को ये ब्लॉग जैसा भी लगा हो, आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताये।आप हमारे प्रिये रीडर है और इस बात की हमें बहुत ख़ुशी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Pigeon News